Homeपाकुड़नाश्ता दुकान में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, दुकानदार रंगे...
Maqsood Alam
(News Head)

नाश्ता दुकान में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, दुकानदार रंगे हाथ गिरफ्तार

नाजिर हुसैन@समाचार चक्र

महेशपुर। थाना प्रभारी रवि शर्मा ने शनिवार देर शाम को पुलिस बल के साथ अवैध शराब बिक्री के खिलाफ होटलों एवं दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया। इस छापेमारी अभियान के क्रम में प्रखंड मुख्यालय के हटियापाड़ा स्थित रघु भगत के एक नाश्ते की दुकान से तीस एमएल का बीस बोतल लगभग 7.5 लीटर देसी शराब पाया गया। जो अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। थाना प्रभारी ने शराब को जब्त करते हुए रघु भगत को थाना ले आए। इस संबंध में जानकारी लेने पर थाना प्रभारी ने बताया कि शराब तथा रघु भगत को पुलिस अभिरक्षा में अग्रेतर कार्रवाई हेतू उत्पाद विभाग पाकुड़ कार्यालय भेज दिया गया है। उत्पाद विभाग के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments