Homeपाकुड़39 छात्र व छात्राओं के बीच साईकिल वितरण
Maqsood Alam
(News Head)

39 छात्र व छात्राओं के बीच साईकिल वितरण

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

हिरणपुर-शनिवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में 39 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।वितरण कार्य जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत,बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार व उप प्रमुख अब्दुल गनी,बीईईओ रफीक आलम के द्वारा किया गया। जिसमें 15 छात्र व 24 छात्राओं को साइकिल दी गई।बीडीओ ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा सभी बच्चो को शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी प्रकार के सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। सभी बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करें। वही बीईईओ ने बताया की कल्याण विभाग द्वारा हिरणपुर प्रखंड के कक्षा आठ के 1663 बच्चो को साइकिल देने का लक्ष्य रखा गया है। बीते तीन वर्षो तक साइकिल की राशि बच्चो की बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता था। पर इस वर्ष बच्चो को साइकिल ही उपलब्ध कराई जा रही है। आने वाले दिनों में सभी लक्षित बच्चो को साइकिल दे दी जाएगी। बच्चे सरल व सुगम रूप से विद्यालय में पठनपाठन करे , इसको लेकर सरकार के द्वारा हर सम्भव मदद की जा रही है। इस मौके पर बीपीओ किशन भगत , ट्विंकल चौधरी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments