Homeपाकुड़कांग्रेस की विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाना और संगठन को सशक्त बनाना...
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेस की विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाना और संगठन को सशक्त बनाना प्राथमिकता- बिलाल शेख

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़े ऊर्जावान और युवा नेता बिलाल शेख को पार्टी ने पाकुड़ जिला के लिए यूथ कांग्रेस का कमान सौंपा है। पार्टी ने बिलाल शेख को यूथ कांग्रेस का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। झारखंड प्रदेश के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज ने 5 अप्रैल शनिवार को चिट्ठी जारी कर बिलाल शेख को पाकुड़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की जानकारी दी है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज ने अपनी चिट्ठी में बिलाल शेख के लिए युवा कांग्रेस के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता का जिक्र करते हुए जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि युवा कांग्रेस के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता को देखते हुए आपको झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी में पाकुड़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। अपनी चिट्ठी में आशा व्यक्त करते हुए अभिजीत राज ने कहा है कि आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे। यह भी कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, राहुल गांधी जी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्लावरु जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिव जी, प्रभारी शशि सिंह जी के हाथों को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। इधर बिलाल शेख को जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की खबर से समर्थकों और चाहने वालों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। उनके समर्थक और चाहने वालों की ओर से बधाई देने का तांता लगा हुआ है। नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख को उनसे मिलकर, तो कोई मोबाइल पर, तो कोई सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। इधर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम को राजनीतिक गुरु मानने वाले बिलाल शेख ने कहा कि मैं अपने आदर्श पूर्व मंत्री और कांग्रेस महासचिव का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज का शुक्रिया अदा करता हूं। जिन्होंने मुझे यह सम्मान देने का काम किया है। मुझे इस योग्य समझ कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपा है। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के आशा और उम्मीदों के मुताबिक कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। नवनियुक्त यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिलाल शेख ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाना, उन्हें संगठन से जोड़ना और संगठन को सशक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मैं कांग्रेस पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, कांग्रेस कोषाध्यक्ष असद हुसैन, कांग्रेस प्रदेश सचिव सेमीनूल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद बकुल, अर्धेंदु शेखर गांगुली, मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम सहित तमाम कांग्रेसियों का भी आभारी हूं। जिन्होंने मुझे हमेशा हौंसला दिया और यहां तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments