Homeपाकुड़दो दिवसीय गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नेता पहुंचे गांव, कहा...
Maqsood Alam
(News Head)

दो दिवसीय गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नेता पहुंचे गांव, कहा अबकी बार चार सौ पार

पाकुड़। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दो दिवसीय गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत पाकुड़ ग्रामीण के नवीनगर मंडल अंतर्गत कदमसार गांव के शक्ति केंद्र के मतदान केंद्र संख्या 379-380 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.दो दिवसीय प्रवास योजना के तहत प्रवासी कार्यकर्ता-सह-जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने मतदान केंद्र के अध्यक्ष,संयोजक,सह संयोजक,प्रभारी साथ बैठक किया।साथ ही लाभुकों से संपर्क करते हुए उन सभी लाभुकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बुथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों के कार्यों का निर्धारण किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी, महामंत्री बहादुर मंडल एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सादेकुल आलम,अक्षय मंडल सहित दर्जनों लाभुक मौजूद थे।प्रवासी कार्यकर्ता-सह-भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योजनाओं एवं नौ वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल के संबंध में सभी लाभुकों को उनकी योजनाओं की जानकारी दिया. साथ ही घर-घर संपर्क कर लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया एवं उक्त शक्ति केंद्र पर जनसंघ के समय के कार्यकर्ता निवारण मंडल एवं धनंजय मंडल को माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया.

इसके अलावे दीवार लेखन का कार्यक्रम किया गया तथा दीवार के ऊपर कमल का फूल बनाया गया.धार्मिक स्थलों का दर्शन,जन प्रतिनिधियों से सम्पर्क, व्हाट्सएप ग्रुप का निरीक्षण,विगत चुनाव में प्राप्त मतों के आधार पर समीक्षा,युवाओं किसान समूह व्यवसायी समूह से मिलना,विद्यालय में अध्यापकों एवं छात्रों से संपर्क, सभी लाभार्थियों ने मोदी का एक ही सपना विकसित बने हर गांव अपना,मोदी की गारंटी पर विश्वास,गांव-गांव पहुंच विकास, भाजपा जिंदाबाद,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अबकी बार फिर मोदी सरकार अबकी बार चार सौ पार का जय, घर-घर पहुंचाएंगे मोदी का संदेश- आगे बढ़ेगा गांव,आगे बढ़ेगा देश घोष किया।

कार्यक्रम में अक्षय मंडल, निरेन मंडल, मलिन मंडल, अरुण मंडल, सुकोमल मंडल, गौर मंडल, निखिल मंडल, देवेन मंडल, विशु मंगल,आनंद मंडल,रंजीत मंडल, हाबल मंडल, दिवा मंडल, रमेश मंडल, सीताराम मंडल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments