Homeपाकुड़प्रधानमंत्री का 105 वां एपिसोड को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना
Maqsood Alam
(News Head)

प्रधानमंत्री का 105 वां एपिसोड को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। भाजपा पाकुड़ नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में पाकुड़ नगर के सभी शक्ति केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम का 105 वां एपिसोड सुना गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

कार्यक्रम में कई शक्ति केंद्रों पर अतिथि एवं प्रभारी के तौर पर क्रमशः  कूड़ापाड़ा, कित्तझोड़ शक्ति केंद्र पर भाजपा के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे, वही धनुषपूजा चैती दुर्गा मंदिर के समीप भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी उपस्थित रहे।

इधर बल्लभपुर शक्ति केंद्र पर नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा शाह, बापू पुस्तकालय शक्ति केंद्र में मन की बात के जिला के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन के बात के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग, और जी 20 शिखर सम्मेलन जैसे प्रमुख विषयों पर कई बातें रखी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। मोदी जी ने कहा कि भारत की सफलता को पूरा विश्व  देख रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री पार्वती पासवान, किसान मोर्चा के नेत्री साबरी पाल, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, सुशील शाह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रूपेश भगत, नगर महामंत्री सोहन मंडल, नगर उपाध्यक्ष मनोरमा देवी, अजय भगत, पिंका पटेल, नगर मंत्री प्राची चौधरी, मोहन सरकार, श्रीकांत भूईमाली, सुमित भास्कर, युवा मोर्चा के नेता नगर अध्यक्ष रतन भगत, वाकई प्रमुख कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments