Homeलिट्टीपाड़ा2024 में राजमहल लोकसभा सीट से अगर भाजपा को भारी मतों से...

2024 में राजमहल लोकसभा सीट से अगर भाजपा को भारी मतों से जिताएंगे तो विकास घर घर दिखेगा-बाबुधन

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

 

समाचार चक्र संवाददाता

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड अंतर्गत सूरजबेड़ा पंचायत के बरमासिया गांव के बुथ संख्या 41 पर लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का मन की बात कार्यक्रम को सुना।

जिसमें प्रधानमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा की केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत तीन लाख रुपए बिना ब्याज का ऋण देगी। स्थानीय स्तर पर बना हुआ समान की खरीददारी करना चाहिए ताकि, लोकल निर्माण करने वाले व्यवसायों की रोजगार में बढ़ोतरी होगी, जिससे देश का विकास होगा।

मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता सह पूर्व पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कार्यकर्ता एवं आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने देश का विकास के लिए काफी कार्य कर रहे है।विश्वकर्मा पूजा के दिन मोदी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया है। जिसमें केंद्र सरकार 13 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी और उस योजना के तहत तीन लाख रुपए तक ऋण दिया जाएगा। बिना ब्याज का पहला ऋण चुकाने के बाद दूसरी बार दो लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा।

बाबुधन मुर्मू ने आमजनता से आशीर्वाद मांगा की अगर आप सब आने वाला 2024 के लोकसभा चुनाव राजमहल लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी को जीता कर दिल्ली भेजने का कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से विकास तेजी से होगा।

मौके पर जिला कार्य समिति सदस्य दिनेश मुर्मू, महामंत्री जोसेफ मरांडी, महिला मोर्चा प्रभारी अनिता मुर्मू, पंचायत सह संयोजक समयेल पहाड़िया, बासुदेव पहाड़िया, बबलू टुडू, सोमाय टुडू, गुडित सीताराम पहाड़िया, जुगल पहाड़िया, दानियेल पहाड़िया, लखन पहाड़िया, तलामय मुर्मू, सांझली सोरेन, दुर्गी पहाड़ीन, तुलसी पहाड़ीन, शांति पहाड़ीन, जोन पहाड़िया, राम पहाड़िया आदि सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए।

Meet Our Team

मकसूद आलम

एडिटर इन चीफ

गुंजन साहा

डेस्क हेड & एडमिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments