Homeपाकुड़प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
Maqsood Alam
(News Head)

प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

अबुल काशिम@समाचार चक्र

पाकुड़। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। यह आयोजन पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक समाहर्ता डॉ. कृष्णकांत कनवाड़िया व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत के द्वारा किया गया। मौके पर फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में पाकुड़िया प्रखंड ने अमड़ापाड़ा प्रखंड को 5-0 से, महेशपुर प्रखंड ने हिरणपुर प्रखंड को 2-1 से, लिट्टीपाड़ा प्रखंड ने गत वर्ष की राज्य स्तरीय विजेता पाकुड़ प्रखंड को 3-0 से एवं बालिका वर्ग में लिट्टीपाड़ा प्रखंड ने पेनाल्टी शूट आउट में महेशपुर प्रखंड को 1-0 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। मौके पर सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया‌ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को बेहतर खेल के प्रदर्शन की बात कहते हुए जिले का नाम रोशन करने की शुभकामना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments