Homeपाकुड़राजमहल सीट से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी की जीत पर मंथन
Maqsood Alam
(News Head)

राजमहल सीट से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी की जीत पर मंथन

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। आगामी लोकसभा चुनाव में राजमहल सीट से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से राजमहल लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री मुर्मू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू शामिल हुए। अपने-अपने संबोधन से बैठक में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बार राजमहल लोकसभा क्षेत्र में भी कमल खिलाने को लेकर कमर कस लेने का आह्वान किया। उक्त बैठक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य साबरी पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ भगत एवं एलियन हांसदा, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष सम्पा साह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी एवं तपन मंडल, जिला महामंत्री विजय भगत, जिला मंत्री श्रीमती पार्वती पासवान, मंच का संचालन कर रहे जिला मंत्री जामु मरांडी, जिला मिडिया प्रभारी बिक्रम कुमार मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मंडल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपाली सरकार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. मुख्तार, एवं मंडल अध्यक्षों में पंकज कुमार साह, विजय भगत, शिव प्रसाद पहाड़िया, आशीष हेंब्रम, सदानंद रजवार, मनोरंजन सरकार, अरुण चौधरी, साधन झा, मोजेस टुडू एवं भाजपा के उपस्थित सैंकड़ों विभिन्न पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं में रवि शंकर झा, राम मंडल, पिंका पटेल, सुशील शाह, रतन भगत, जीतू सिंह, श्रीमती प्राची चौधरी, श्रीमती मनोरमा देवी, सोहन मंडल, ज्वाइन हेंब्रम आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments