Homeहिरणपुरझारखंड को लूटने से बचाने के लिए तृणमूल को लाएं- फिलमोन टोप्पो

झारखंड को लूटने से बचाने के लिए तृणमूल को लाएं- फिलमोन टोप्पो

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

हिरणपुर। प्रखंड के मोहनपुर फुटबॉल मैदान में टीएमस पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को आयोजित हुई। जिसमें झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष फिलमोन टोप्पो मुख्य रूप से उपस्थित हुए। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पाकुड़ जिला झारखंड के सबसे नीचले स्तर पर है। इस देश में आजादी के 77 साल बीतने के बाद पाकुड़ जिला झारखंड के सबसे पिछड़ा हुआ जिला है। यहां की जनता सही शिक्षा, पीने का शुद्ध पानी से अभी तक वंचित हैं। यहां इस विधान सभा में जनता ने एक ही परिवार को पिछले करीब 40 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा से विधायक, कभी सांसद तो कभी मंत्री चुनाव करते आ रहे हैं। फिर भी इस विधानसभा क्षेत्र का विकास शुन्य पड़ा हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष मो. अशराफुल शेख ने कहा कि पाकुड़ जिला के अमडा़पाडा़ पचुआड़ा में दो कोल माइंस में बड़े पैमाने पर कोयला का उत्खनन हो रहा है। जबकि दोनों कंपनी बाहरी है।ये दोनों कंपनी ने यहां के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी तक नहीं दिया। जबकि सब बाहरी लोगों को रोजगार दिया है। यहां की जनता अपने पेट पालने के लिए पश्चिम बंगाल जाने को मजबूर हैं। यहां के आदिवासी लाखों की संख्या में पलायन कर रहे है। बिहार राज्य से झारखंड राज्य अलग हुए 24 वर्ष बीत गए। परन्तु अभी तक पाकुड़ का दुर्दशा दूर नहीं हुआ। झारखंड की जनता को यहां के सत्ता भोगी दलों ने लूटने का काम किया है।आगामी 2024 में होने वाली लोक सभा और विधानसभा चुनाव में तृणमूल प्रत्याशी देगी।ममता दीदी के मार्गदर्शन पर चुनाव लड़ा जाएगा। झारखंड में टीएमसी पार्टी को सिर्फ सेवा करने का मौका दें।

मौके पर प्रदेश सचिव दयानंद, मो. अब्दुल करीम, मो. इकबाल अंसारी, सगीर अंसारी, सनाउल अंसारी, सुनील मड़ैया, राजेंद्र मडै़या, साइमन मुर्मू आदि मौजूद थे।

Meet Our Team

मकसूद आलम

एडिटर इन चीफ

गुंजन साहा

डेस्क हेड & एडमिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments