विज्ञापन

:
समाचार चक्र संवाददाता
विज्ञापन

विज्ञापन

पाकुड़-ईद उल अज़हा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था के सफल संधारण एवं शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारियों,सभी थाना प्रभारियों,बीडीओ,सीओ, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।बैठक में बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जाए।उपायुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे,त्याग एवं सामाजिक सौहार्द का पर्व है। सभी लोग इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा भ्रामक सूचना की जानकारी अविलंब प्रशासन एवं पुलिस को दें,ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी तथा निगरानी टीम लगातार सक्रिय रहेगी। किसी भी प्रकार की भ्रामक,आपत्तिजनक अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने,नियमित गश्ती सुनिश्चित करने तथा आमजनों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है तथा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

