Homeपाकुड़आजसू के समारोह में नास्ता पैकेट के लिए हंगामा, चली कुर्सियां
Maqsood Alam
(News Head)

आजसू के समारोह में नास्ता पैकेट के लिए हंगामा, चली कुर्सियां

लोगों की ऐसी हरकतों की हो रही निंदा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। आजसू पार्टी के रहसपुर गांव में शनिवार को आयोजित समारोह में नास्ता पैकेट के लिए जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कुर्सियां भी चली। जिसमें एक व्यक्ति को मामूली चोटें आने की बातें भी कही जा रही है। यह वाकया तब हुआ, जब कार्यक्रम समापन के बाद मंच के सामने बैठे लोगों को नास्ता पैकेट देना शुरू किया गया। हालांकि तब तक पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और अन्य नेता कार्यक्रम स्थल से निकल चुके थे। मंच पर स्थानीय कुछ ही कार्यकर्ता मौजूद थे। जिनके द्वारा नास्ता पैकेट लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा था। नास्ता पैकेट कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे लोगों को पहुंचाना शुरू ही हुआ था, पहले लेने के चक्कर में कुछ लोग कुर्सी छोड़ मंच की ओर बढ़ने लगे। एक के बाद एक कुर्सी छोड़ते गए और मंच के पास भीड़ जुटने लगी। पैकेट लेने की होड़ मच गई और भीड़ बेकाबू हो गया। मंच से कार्यकर्ता शांति की अपील करते रह गए, इसी बीच कुर्सियां चलने लगी। बताया जाता है कि कुर्सियां फेंकें जाने के दौरान कैमरा मैन को चोटें आई है। वहीं मौजूद कुछ लोगों के प्रयास के बाद सबकुछ शांत हुआ। वहीं बताया जा रहा है कि शांतिपूर्वक कार्यक्रम की सफलता के बाद कुछ लोगों के द्वारा इस तरह के वाकए को अंजाम दिया गया। ऐसे लोगों की हर तरफ निंदा हो रही है। राजनीतिक मंच पर ही नहीं, बल्कि किसी भी आयोजन स्थल पर एक नास्ता पैकेट के लिए ऐसी हरकतें बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments