ईडी के खिलाफ भड़काकर जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री- सुदेश महतो

0
139

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। आजसू पार्टी के युवा संपर्क यात्रा का समापन समारोह का आयोजन शनिवार को सदर प्रखंड के रहसपुर गांव में किया गया। जिसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पूर्व विधायक अकिल अख्तर एवं एमटी राजा जैसे दिग्गज नेताओं सहित पार्टी के कई बड़े नेताओं ने भी मंच साझा किया। आयोजित समारोह में नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। वहीं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस और झामुमो पर गरजें, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर नाकामी का आरोप भी लगाया। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि मैं तमाम युवाओं का शुक्रिया अदा करने आया हूं, जिन्होंने युवा संपर्क यात्रा को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां युवाओं की भीड़ आने वाले दिनों में राज्य की नाकाम सरकार को उखाड़ फेंकने का संकेत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी नाकामी को छुपाने के लिए भोली भाली जनता की भावना से खिलवाड़ कर रहे हैं। ईडी एक संवैधानिक तरीके से बनी जांच एजेंसी है। जिसका उद्देश्य भ्रष्टाचार को नियंत्रित करना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऐसे संवैधानिक संस्थानों के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। झारखंड में गठबंधन की सरकार बनने के बाद एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाई। इससे जनता में आक्रोश है। ईडी के खिलाफ लोगों को भड़काकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय विधायक राज्य के मंत्री भी हैं। फिर भी इस क्षेत्र की दुर्दशा चिंतनीय है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने लोगों से अपील किया कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस और झामुमो को सबक सिखाएं और आजसू पार्टी का साथ दें। ताकि इस क्षेत्र का विकास हो और लोगों को अपना अधिकार मिले। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के झारखंड में न्याय यात्रा पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले पाकुड़ और झारखंड की जनता के साथ न्याय करें। मौके पर केंद्रीय महासचिव जोनाथन टुडू, नजरुल हसन हासमी, तरुण गुप्ता, माधव चंद्र महतो, अर्जुन बैठा, अजय कुमार, अनुप पांडेय, गोड्डा जिलाध्यक्ष सुरेश महतो, देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य, साहिबगंज जिलाध्यक्ष चतुरा पांडेय, केंद्रीय सचिव दीपक मंडल व मनोज सिंह मेलर, युवा नेता अफीफ अमसल, मिथलेश ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद, सेकशादी रहमतुल्लाह, अहमदुल्ला सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here