Homeपाकुड़जिले में शान से फहराया तिरंगा, मंत्री ने रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में...
Maqsood Alam
(News Head)

जिले में शान से फहराया तिरंगा, मंत्री ने रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में तिरंगे को दी सलामी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिले भर में 75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस खास अवसर पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में शान से झंडा फहराया गया। तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में शुक्रवार को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने परेड का निरीक्षण कर तिरंगा झंडा को फराया। कार्यक्रम के मौके पर डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त मो. शाहीद अख्तार, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित के अलावे अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री आलमगीर आलम ने 75वें गणतंत्र दिवस की बधाईयां एवं शुभकामनाए दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पूरे देश आज हर्षोल्लास के साथ भारतीय गणतंत्र की 74वीं सालगिरह मनाया जा रहा है। 26 जनवरी 1950 को देश में भारतीय संविधान लागू किया गया था। हमें कई संवैधानिक अधिकार प्राप्त हुए थे। आज का दिन हम भारतीयों के लिए एक गौरवशाली दिन है। इन 74 वर्षों की यात्रा के दौरान देश ने काफी तरक्की की है। वर्ष 2000 में झारखण्ड राज्य अस्तित्व में आने के पश्चात हमारी गठबंधन की सरकार चल रही है। इस सरकार का मुख्य लक्ष्य एवं परम कर्तव्य झारखंड वासियों का सर्वांगीण एवं सतत विकास है। आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का संचालन राज्य की सभी पंचायतों में कराया गया। कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों द्वारा अपने कार्यों से संबंधित 01 लाख 81 हजार 75 आवेदन समर्पित किये गये। जिसमें 69 हजार से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया गया है। जिले में मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 25 लाख 15 हजार मानव दिवस के विरूद्ध कुल 25 लाख 55 हजार 530 मानव दिवस सृजन किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक है। इसके तहत 01 हजार 636 परिवारों को 100 दिन का रोजगार मुहैया कराया गया है। आवास विहिन लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। जिले में 06 हजार 649 योग्य लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी जा रही है। मंत्री आलमगीर आलम ने सरकार के उपलब्धियों को भी लोगों के समक्ष रखा। इस दौरान पूरा स्टेडियम देशभक्ति के माहौल में रंग गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments