Homeपाकुड़बच्चा चोर समझ अनजान लोगों से मारपीट की घटना को ले किया...
Maqsood Alam
(News Head)

बच्चा चोर समझ अनजान लोगों से मारपीट की घटना को ले किया गया जागरूक

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। जिले के शमशेरगंज थाना और प्रखंड कार्यालय की ओर से संयुक्त रूप से शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी शिव प्रसाद घोष ने किया। आयोजित बैठक में फरक्का एसडीपीओ अमीरुल इस्लाम खान, शमशेरगंज के विधायक अमीरुल इस्लाम, फरक्का विधायक मनीरूल इस्लाम, शमशेरगंज बीडीओ तापस घोष एवं क्षेत्र के गणमान्य बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। आयोजित बैठक का उद्देश्य आए दिन बच्चा चोर समझ कर अनजान लोगों से मारपीट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए आम लोगों को जागरूक करना था। बैठक को पुलिस पदाधिकारी और प्रखंड के अधिकारियों के साथ-साथ विधायकों और बुद्धिजीवियों ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में आम लोगों को इस तरह की घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया। अपील किया गया कि किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले उसका अच्छे से जानकारी हासिल कर ले। बिना पड़ताल किए कानून को हाथ में लेना गलत बात है। अगर कुछ भी संदेहास्पद लगता है, तो पुलिस को सूचना दें। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करेगी। इस संबंध में थाना प्रभारी शिव प्रसाद घोष ने कहा कि क्षेत्र में लोगों के मन में बच्चा चोरी का एक भ्रम का माहौल बना हुआ है। आए दिन देखा जा रहा है कि बिना किसी जांच पड़ताल के अपरिचित लोगों से मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें अच्छे लोग भी होते हैं, जिन्हें इस तरह की घटना का शिकार होना पड़ता है। इसलिए बैठक के जरिए लोगों को जागरूक करने का काम किया गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments