Homeअमड़ापाड़ामनरेगा योजना में लेट लतीफी को ले कनीय अभियंता व रोजगार सेवकों...
Maqsood Alam
(News Head)

मनरेगा योजना में लेट लतीफी को ले कनीय अभियंता व रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण

अमड़ापाड़ा। बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना अंतर्गत स्वीकृत शत प्रतिशत कूपों के जियो टैग तथा ओनगोइंग न करने को ले छह पंचायतों के सभी कनिय अभियंता और ग्राम रोजगार सेवक से बीडीओ श्रीमान मरांडी ने स्पष्टीकरण पूछा है। बीपीओ के दूरभाष व्हाट्सएप के माध्यम से निदेश दिए जाने के बावजूद कार्य में लापरवाही बरती गई है। कर्मी दायित्व निर्वहन के प्रति गंभीर नहीं रहे हैं।

आलूबेड़ा , अमड़ापाड़ा संथाली , बासमती , जड़ाकी , पचुआड़ा एवं सिंगारसी के संबंधित कनिय अभियंताओं और ग्राम रोजगार सेवकों को यह निदेश दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर सभी लक्ष्य के अनुरूप उक्त योजना का शत – प्रतिशत जियो टैग करते हुए ओनगोइंग करें साथ – साथ यह स्पष्टीकरण भी दें कि किन कारणों से उल्लिखित योजनाओं को ऑनगोइंग और जिओ टैग नहीं किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments