Homeपाकुड़कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने पियादापुर में गठबंधन सरकार की गिनाई उपलब्धियां
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने पियादापुर में गठबंधन सरकार की गिनाई उपलब्धियां

भाजपा के 19 साल पर गठबंधन का चार साल भारी- तनवीर आलम

पाकुड़। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने बुधवार को पियादापुर गांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गठबंधन सरकार की 4 साल की उपलब्धियों को गिनाया। प्रदेश महासचिव ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने 19 साल तक राज्य को चलाया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों को नजर अंदाज किया। भाजपा सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर वोट की राजनीति करती हैं। झारखंड का विकास या देश के विकास से कोई मतलब नहीं है। तनवीर आलम ने कहा कि गठबंधन सरकार का 4 साल ही पूरा हुआ है। इस दौरान सरकार ने जितना काम किया, वो 19 साल के कार्यकाल पर भारी है।

प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि कांग्रेस की सोच गरीबों और जरूरतमंदों को सरकारी योजना से लाभान्वित करना है। मंत्री आलमगीर आलम ने क्षेत्र के विकास के लिए जो काम किया, वह सबके सामने है। पानी के लिए चापाकल, बोरिंग व पाइपलाइन बिछाया गया। यातायात सुविधा के लिए सड़कों का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार साढ़े आठ लाख गरीबों को आवास देने जा रही है। पेंशन योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पियादापुर गांव में पानी की समस्या बहुत जल्द दूर होगी। यहां जितने भी चापाकल लगेंगे, उसकी सूची तैयार कर चापाकल लगाने का काम किया जाएगा।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट, उपाध्यक्ष बिलाल शेख, विधायक प्रतिनिधि देबू विश्वास, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजाल हुसैन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

dronakids

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments