विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़-बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी के पश्चिम बंगाल आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।फूल-मालाओं और नारेबाजी के बीच राहुल गांधी का भव्य अभिनंदन किया गया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी बंगाल में मजबूत स्थिति में उभर रही है और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव मैदान में जुटे हैं।इस मौके पर राहुल गांधी ने भी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों-रोजगार, महंगाई और विकास—को लेकर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।इधर उदय लखमनी ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा की पश्चिम बंगाल में पार्टी काफ़ी मजबूत स्थिति में हैं. कांग्रेस और टीएमसी में सीधे लड़ाई हैं. इसबार बंगाल में कांग्रेस रेकार्ड मतों से जीत हासिल करेंगी.
विज्ञापन

विज्ञापन


