Homeपाकुड़वनांचल एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी कोच लगने का विधायक हेमलाल मुर्मू को...
Maqsood Alam
(News Head)

वनांचल एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी कोच लगने का विधायक हेमलाल मुर्मू को दिया श्रेय

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पहली बार वनांचल एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी कोच लगाए जाने से पाकुड़ वासियों में खुशी का माहौल है। इधर झामुमो ने इसका श्रेय लेते हुए पार्टी के विधायक हेमलाल मुर्मू के प्रयास का परिणाम बताया है। जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम एवं उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने विधायक हेमलाल मुर्मू को बधाई दी है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक विगत दिनों कोलकाता में आयोजित रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में विधायक हेमलाल मुर्मू ने यात्रियों की सुविधा हेतू वनांचल एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी की मांग रखी थी। जिसे रेलवे प्रशासन ने स्वीकृति देते हुए फर्स्ट एसी की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया। फर्स्ट एसी की शुरुआत होने से साहिबगंज एवं पाकुड़ जिले के यात्रियों को एक बेहतर अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा। यह भी कहा गया है कि विधायक हेमलाल मुर्मू के द्वारा किए गए इस प्रयास की रेल यात्री, पार्टी के पदाधिकारी, सभी प्रखंड, नगर समिति के पदाधिकारियों सहित आम जनमानस ने भी प्रशंसा की है और उनका धन्यवाद किया है। झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हेमलाल मुर्मू के इस सफल प्रयास जनता को राहत दिलाने का काम किया है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments