Homeपाकुड़नाबालिक लड़कियों की तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

नाबालिक लड़कियों की तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। फरक्का थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़कियों की तस्करी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें हबीबुर शेख, रजीबुल शेख, जाफर शरीफ एवं सलमान शेख शामिल है। ये सभी आरोपी शमशेरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपी युवकों को जंगीपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। इसके बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक पांच नाबालिग लड़कियों को टेली फिल्म का रील्स बनाने के नाम पर बुलाया गया था। जिसे जिरगी मोड़ के पास बहला फुसलाकर गाड़ी में बिठाकर रघुनाथगंज से कोलकाता ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने रामरामपुर में 12 नंबर राष्ट्रीय सड़क पर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक अभिभावकों ने थाना में शिकायत दर्ज कराया था। ये लड़कियां ट्यूशन के लिए निकली थी। जिन्हें खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सभी नाबालिक लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। इस मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments