Homeपाकुड़जंगली हाथियों के उत्पात से गोला में तबाही, एक की दर्दनाक मौत...
Maqsood Alam
(News Head)

जंगली हाथियों के उत्पात से गोला में तबाही, एक की दर्दनाक मौत और एक घायल

समाचार चक्र संवाददाता

रामगढ़। रामगढ़ मे तीन हाथियों का झुंड ने गोला प्रखंड के खोखा गांव में तबाही मचा दी है,देखते ही देखते गांव में घुसकर अचानक हमला बोल दिया है।उक्त हाथियों की झुंड सिरका जंगल में मौजूद है। हाथियों के झुंड ने अहले सुबह खोखा में एक महिला को मार डाला है।जबकि एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के झुंड ने अहले सुबह 5:00 बजे के लगभग खोखा की एक महिला को कुचल कर मार डाला है। बताया जाता है कि पूनम देवी पति चंद्रनाथ महतो खोखा गोला को हाथियों ने कुचल कर मार डाला। वही हाथियों के झुंड ने पुराना सिरका के रहने वाले 28 वर्षीय युवक रोशन लाल महतो को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बताया गया कि हाथियों के झुंड ने महुआ चुनने गई महिला पूनम देवी को पटक कर मार दिया। गांव के लोगों को सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दिया गया। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को हटाया। वही तत्काल सहयोग के रूप में मृतक परिवार के परिजनों को 15000 रुपये दी गई। वही गांव वालों ने बताया कि अभी भी सिरका गांव के जंगल में 3 हाथी मौजूद हैं। जो कभी भी गांव की ओर आकर उत्पात मचा सकते हैं। वन विभाग की टीम को हाथियों को भगाने के लिए तत्काल कार्रवाई आरंभ कर दिया है। गांव के लोग हाथियों के उत्पात से डरे और सहमे नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments