Homeपाकुड़जेएलकेएम की बैठक में पंचायत कमेटी के गठन पर चर्चा
Maqsood Alam
(News Head)

जेएलकेएम की बैठक में पंचायत कमेटी के गठन पर चर्चा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पार्टी की जिले के हिरणपुर प्रखंड के केंदुआ पंचायत में बुधवार को पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मार्क बास्की शामिल हुए। आयोजित बैठक की अध्यक्षता पीटर किस्कू ने किया। बैठक में क्षेत्र की समस्या और समाधान, पंचायत कमेटी का गठन तथा संगठन मजबूती को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। पूर्व प्रत्याशी मार्क बास्की ने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा है। ग्रामीण मूलभूत समस्याओं से परेशान है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। ग्रामीणों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखना होगा। अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराना होगा। बैठक में पंचायत कमेटी के गठन को लेकर गहन चर्चा हुई। पंचायत कमेटी के गठन को संगठन की मजबूती के लिए अहम बताया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्तर से संगठन मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया। बैठक में उप मुखिया चुड़का मुर्मू, प्रेम प्रकाश सोरेन, राजू राय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments