Homeपाकुड़जमीनी विवाद पंचायती में मारपीट, एक की मौत आठ जख़्मी
Maqsood Alam
(News Head)

जमीनी विवाद पंचायती में मारपीट, एक की मौत आठ जख़्मी

नाजिर हुसैन@समाचार चक्र

पाकुड़-जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के धर्मखापाड़ा गांव में रविवार को देर शाम जमीन विवाद को लेकर पंचायती होने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट में एक 54 वर्षीय जलाल शेख की मौत हो गई। वहीं मारपीट की घटना में दोनों पक्षो के आठ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजनो ने घायलों को महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां डॉक्टर अपूर्व हर्ष ने स्वस्थ कर्मियों के साथ प्राथमिक उपचार कर प्रथम पक्ष के लखु शेख,जोशना बीबी,सलमा बीवी तथा दूसरे पक्ष के मोमिना बीवी,सफिरुल शेख,तकदीर शेख,शबनम बीवी को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया।वहीं घटना के संबंध में पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकर्ण कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments