Homeपाकुड़दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा का आयोजन
Maqsood Alam
(News Head)

दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा का आयोजन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़ में रविवार को सत्र 2025-26 के कक्षा नर्सरी से कक्षा नौवीं तथा ग्यारहवीं के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।विद्यालय के कोर्डिनेटर सौरीश दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे विद्यालय में आयोजित प्रथम प्रवेश परीक्षा में 95 बच्चों ने भाग लिया है। यह उनकी और उनके अभिभावकों की उत्साह और समर्पण को दर्शाता है।
परीक्षा का परिणाम 25 जनवरी को घोषित किया जाएगा। बच्चों की योग्यता के आधार पर उन्हें नामांकन मिलेगा।विद्यालय के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने बच्चों को उनके प्रयासों के लिए बधाई देते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments