Homeपाकुड़मानवता की मिसाल: आग से उजड़े अधिवक्ता हक साहब के परिवार की...
Maqsood Alam
(News Head)

मानवता की मिसाल: आग से उजड़े अधिवक्ता हक साहब के परिवार की मदद को बढ़े पंचायत समिति सदस्य असीम अकरम

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। विपत्ति की घड़ी में किसी का हाथ थाम लेना ही सच्ची इंसानियत है। इसी भावना का परिचय देते हुए चाँचकी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य (सरपंच) असीम अकरम ने रविवार को पृथ्वीनगर निवासी अधिवक्ता हक साहब के परिवार से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक राशन सामग्री भेंट की।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भीषण आग लगने की घटना में अधिवक्ता हक साहब का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। इस हादसे में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और वर्षों की मेहनत से संजोया आशियाना पल भर में राख में बदल गया।ऐसे कठिन समय में असीम अकरम ने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और उन्हें चावल, दाल, आटा, तेल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को संभाल सकें।
असीम अकरम ने लोगों से भी अपील की कि आग पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आगे आएं। उनका कहना था कि किसी भी संकट से उबरने में सामाजिक सहयोग सबसे बड़ी ताकत होता है।स्थानीय लोगों ने भी इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का असली दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होता, बल्कि संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा होना भी उसकी जिम्मेदारी है।एक ओर जहां आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, वहीं दूसरी ओर समाज के लोगों की संवेदनशीलता और सहयोग ने यह संदेश दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments