Homeपाकुड़सदर अस्पताल से बाइक की चोरी,भय का माहौल
Maqsood Alam
(News Head)

सदर अस्पताल से बाइक की चोरी,भय का माहौल

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी की लगातार घटना सामने आ रही है। हाल ही में अस्पताल से बाइक चोरी की एक घटना सामने आई थी। इधर सोमवार को भी एक और बाइक चोरी का मामला सामने आया है। सदर प्रखंड के जानकीनगर गांव के रहने वाले मंसारुल हक ने नगर थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि सोमवार को अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल आया था। अस्पताल के गेट के पास अपनी बाइक को खड़ा किया और इलाज के लिए अंदर गए। इलाज कराने के बाद जब बाहर आए तो वहां बाइक नजर नहीं आया। इसके बाद काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल पाया। पीड़ित व्यक्ति ने आशंका जताया है कि उनकी बाइक चोरी हो गई है। इधर लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल में बाइक चोरी की घटना नई नहीं है। इससे पहले भी अस्पताल परिसर से बाइक चोरी की घटना हो चुकी है। यह भी चर्चा है कि चोर अस्पताल में मरीज बनकर आता है और अपने मकसद को अंजाम देकर आराम से निकल जाता है। इधर सोमवार को एक और बाइक की चोरी की घटना के बाद बाइक से अस्पताल आने वाले केवल मरीज ही नहीं, बल्कि डॉक्टर और स्वास्थ कर्मियों की भी परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल परिसर में बाइक चोरी की घटना से एक भय का वातावरण बना हुआ है। कोई भी व्यक्ति अपनी बाइक को अस्पताल परिसर में रखना महफूज या सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं। लोगों का प्रशासन से अपील है कि बाइक चोरी की घटना को रोकने के लिए अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जाए। ताकि लोग बेफिक्र होकर अस्पताल आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments