Homeपाकुड़पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं पुत्र तनवीर आलम ने अदा की ईद...
Maqsood Alam
(News Head)

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं पुत्र तनवीर आलम ने अदा की ईद उल अज़हा की नमाज़

बढ़हरवा प्रखंड के इस्लामपुर स्थित आमबगान में अदा की नमाज

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं उनके पुत्र तनवीर आलम ने ईद उल अज़हा के मुबारक मौके पर ईस्लामपुर स्थित आमबगान ईदगाह पहुंचकर नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद दोनों ने क्षेत्रवासियों,समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि ईद उल अज़हा त्याग, मोहब्बत और इंसानियत का पर्व है।उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, अमन-चैन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, इंसानियत और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना ही देश और समाज को मजबूत बनाती है।वहीं तनवीर आलम ने भी सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया।ईद के मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

दो वर्षों बाद ईदगाह पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, समर्थकों और आमजनों में दिखी डबल खुशी-

ईद उल अज़हा के मुबारक मौके पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम अपने पुत्र तनवीर आलम के साथ ईदगाह पहुंचे और नमाज़ अदा की। जेल से रिहाई के बाद करीब दो वर्षों पश्चात पहली बार ईदगाह पहुंचने पर उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।
ईदगाह परिसर में जैसे ही आलमगीर आलम पहुंचे, लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कई लोगों ने कहा कि लंबे समय बाद उन्हें अपने बीच देखकर ईद की खुशी दोगुनी हो गई। समर्थकों ने गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।नमाज़ के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने लोगों से मुलाकात करते हुए कहा कि ईद उल अज़हा त्याग, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने लोगों से समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी एकता बनाए रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि नफ़रत से किसी का भला नहीं होता, इंसानियत और भाईचारा ही समाज को मजबूत बनाता है। वहीं तनवीर आलम ने भी सभी क्षेत्रवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से अमन-चैन और सामाजिक सद्भाव कायम रखने का संदेश दिया।ईदगाह परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पूर्व मंत्री से मुलाकात कर खुशी जाहिर की और पूरे माहौल में अपनापन एवं भाईचारे की झलक देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments