Homeपाकुड़झारखंड बटालियन गर्ल्स की चार एनसीसी कैडेट सार्जेंट रैंक से हुई सम्मानित
Maqsood Alam
(News Head)

झारखंड बटालियन गर्ल्स की चार एनसीसी कैडेट सार्जेंट रैंक से हुई सम्मानित

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड बटालियन गर्ल्स की चार एनसीसी कैडेट को केकेएम कॉलेज में शुक्रवार को सार्जेंट रैंक से सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ युगल झा ने चारों एनसीसी कैडेट को सार्जेंट रैंक से सम्मानित किया। इनमें एकता कुमारी, रानी साह, नित्या कुमारी और रिया कुमारी शामिल है। उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन और समर्पण के लिए दिया गया। इससे पहले दुमका में भी सम्मानित किया जा चुका है। यह चारों एनसीसी कैडेट केकेएम कॉलेज के सेमेस्टर थ्री और फोर की छात्राएं हैं। झारखंड बटालियन गर्ल्स की चारों एनसीसी कैडेट राज्य के विभिन्न जगहों पर बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए प्रतिभा दिखा चुकी है। इन एनसीसी कैडेट में नित्या कुमारी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए टीएसएस की तैयारी कर रही है। ये चारों एनसीसी कैडेट्स आगामी 14 मई से हजारीबाग और 21 मई से दुमका में आयोजित कैंप के लिए भी तैयारी कर रही है। प्राचार्य डॉ युगल झा ने चारों कैडेट के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने चारों कैडेट को बधाई दी और हौंसला अफजाई किया। मौके पर एनसीसी की सीटीओ डॉ स्वीटी मरांडी, प्रधान सहायक नीरज कुमार एवं कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments