Homeपाकुड़अधिकारी व कर्मियों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
Maqsood Alam
(News Head)

अधिकारी व कर्मियों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिला प्रशासन की ओर से रविवार को समाहरणालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की शुरुआत उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस शिविर में रक्तचाप, सुगर, हिमोग्लोबिन जांच एवं दंत, नेत्र आदि का जांच किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, स्थापना उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, अंचलाधिकारी पाकुड़ भागीरथ महतो, अमड़ापाड़ा बीडीओ प्रमोद कुमार एवं जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। वहीं समाचार लिखे जाने तक कुल 345 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया एवं दवा का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि कल 13 जनवरी 2025 को अनुमंडल कार्यालय परिसर एवं 14 जनवरी को पुलिस लाईन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments