सदाबहार गीतों पर झूमे 55 साल बाद मिले 1970 बैच के सहपाठी,जमकर की मस्ती

0
118

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। शहर के एक होटल में शनिवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें पाकुड़ राज हायर सेकेंडरी स्कूल के 1970 बैच के सहपाठियों ने हिस्सा लिया। एक दूसरे को गले लगाकर हाल-चाल पूछा और बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की। जिले के स्थानीय और देश के विभिन्न स्थानों से कार्यक्रम में पहुंचे सहपाठियों ने पुराने दिनों को याद कर थोड़ा भावुक हो गए। तकरीबन 55 साल बाद एक दूसरे से यह मुलाकात किसी उत्सव की तरह था। जिसका एक-एक क्षण का जमकर आनंद लिया। एक दूसरे से मिलने जुलने और हाल-चाल पूछने के बाद मस्ती में खो गए। कार्यक्रम को सभी ने मिलकर उत्सव का माहौल बना दिया। इस दौरान पुराने दौर के सदाबहार हिंदी गानों पर भी झुमते नजर आए। यह ऐसा नजारा था, जो इतने सालों बाद एक दूसरे से मिल रहे सहपाठियों को अलग ही खुशी दे गया। जिसे जिंदगी भर याद रखा जाएगा और इसी खूबसूरत यादों को ताजा करने के लिए हर साल इसी दिन को समारोह का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। आयोजित मिलन समारोह में मानिक चंद्र देव, अधीर कुमार पाल, अमरेंद्र कुमार मंडल, अशोक ओझा, भोलानाथ मुखर्जी, विजय दास, विनोद कुमार बगड़िया, बीपू उपाध्याय, विशंभर चौबे, चंद्रशेखर गांगुली, दीपक उपाध्याय, गुरु प्रसाद सिंह, हरिनारायण सिन्हा आदि के शामिल होने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here