Homeपाकुड़केकेएम कॉलेज में भक्ति भाव से की गई मां शारदे की पूजा
Maqsood Alam
(News Head)

केकेएम कॉलेज में भक्ति भाव से की गई मां शारदे की पूजा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

पाकुड़। केकेएम कॉलेज में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा व भक्ति भाव से हर्षोल्लास के साथ की गई। वहीं छात्र-छात्राएं पूरी श्रद्धा के साथ पूजा में शामिल हुए और विद्या की देवी मां शारदे की पूजा आराधना की। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।

वहीं विद्यार्थियों ने बताया कि मौसम के बदलाव की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा से होती है। मां शारदे की पूजा से छात्रों को एक उत्साह मिलता है। ऐसी मान्यता है कि पूरे वर्ष पढ़ाई के दौरान मां सरस्वती की कृपा उन पर बनी रहेगी और बुद्धि विवेक तथा नृत्य संगीत में ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव प्रसाद लोहरा ने सभी को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माता सरस्वती की कृपा सभी पर बनी रहे। माता सरस्वती के पूजा में शिक्षकगण, पूर्व छात्र, कर्मचारीगण एवं कॉलेज के आसपास के घरों की महिलाएं एवं बच्चें भी पूजा में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments