Homeपाकुड़समाजसेवी लुत्फुल हक की ओर से लगा स्वास्थ्य शिविर, 200 मरीजों का...
Maqsood Alam
(News Head)

समाजसेवी लुत्फुल हक की ओर से लगा स्वास्थ्य शिविर, 200 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

समाचार चक्र संवाददाता

हिरणपुर। पाकुड़ के चर्चित समाजसेवी लुत्फुल हक के द्वारा समाजसेवा का कार्य निरंतर जारी है, जो पाकुड़ जिले में अनुकरणीय मिसाल कायम किये हुए है। इधर सोमवार को समाजसेवी के द्वारा मंझलाडीह गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सैंकड़ों लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया। इस शिविर में कोलकाता के नामचीन चिकित्सक डॉ. यासिह मित्रा व डॉ. तितास मल्लिक मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। जो अपने अपने इलाज के लिए उपस्थित थे। वहीं चिकित्सकों ने करीब 200 मरीजों का इलाज किया व निःशुल्क दवा का भी वितरण किया। इलाज कराने आए लोगों ने कहा कि शिविर से हमें काफी लाभ मिला। इस संबंध में समाजसेवी से संपर्क करने पर बताया कि इस प्रकार का स्वास्थ्य शिविर अन्य गांवों में भी आयोजित होगी। जहां लोगों को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बहरहाल समाजसेवी लुत्फुल हक के द्वारा आयोजित की गई स्वास्थ्य शिविर से काफी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। इसके पूर्व में भी कोरोना काल हो या अन्य समय में, समाजसेवी के द्वारा बढ़ चढ़कर आमलोगों को सहायता पहुंचाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments