Homeपाकुड़वृद्ध आश्रम में कैंप लगाकर हुआ स्वास्थ्य जांच, जागरूक भी किया
Maqsood Alam
(News Head)

वृद्ध आश्रम में कैंप लगाकर हुआ स्वास्थ्य जांच, जागरूक भी किया

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह के निर्देश पर पाकुड़ प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित वृद्ध आश्रम में मेडिको लीगल अवेयरनेस एंड सर्विस कैंप का आयोजन किया। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया ने वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। सभी वृद्धों से उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जो सरकारी योजनाओं से वंचित है, उन्हे योजनाओं से जोड़ने का निर्देश वृद्ध आश्रम के संचालक विनोद प्रमाणिक, पीएलवी नीरज कुमार राउत को पेंशन से संबंधित आवेदन शीघ्र संबंधित विभाग में देने को कहा। साफ सफाई, पानी की व्यवस्था सहित सभी को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनके स्वास्थ्य को लेकर की गई। मेडिको लिगल अवेयरनेस एंड सर्विस कैंप में डॉ एसके झा के द्वारा जन लोक कल्याण परिषद से संचालित वृद्ध आश्रम सोनाजोड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर में कुल 16 लाभुकों का स्वास्थ्य जांच किया गया। सभी वृद्ध को दवा वितरित किया गया। मौके पर डालसा सचिव अजय कुमार गुड़िया, डॉ एसके झा, नर्स, वृद्ध आश्रम संचालक विनोद प्रमाणिक, पीएलवी उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत, महिला पुरुष वृद्ध सहित कर्मी एमडी मंगरू, आरती कुमारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments