Homeपाकुड़भाईचारा व आपसी सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाई गई होली, जमकर...
Maqsood Alam
(News Head)

भाईचारा व आपसी सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाई गई होली, जमकर उड़ा रंग-गुलाल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिले में रंगों का त्यौहार होली धूमधाम से मनाई गई। भाईचारे के साथ होली पर्व शनिवार को संपन्न हो गया। इस बार होली दो दिन मनाया गया। शुक्रवार को कुछ जगहों पर होली मनाई गई, वहीं शनिवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एक-दूसरे को जमकर अबीर-गुलाल लगाया। लोग होली के रंग में रंग गए।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

दिनभर जमकर होली खेली और मस्ती की। होली के गीतों से माहौल रंगीन हो गया। हर समाज व उम्र के लोग मस्ती की रंग में रंग गए। नृत्य का नजारा भी खूब देखने को मिला। विशेषकर युवाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए जमकर ठुमके लगाए। प्रेम व भाईचारे के साथ होली खेली और शुभकामनाएं दी। युवाओं की टोली जगह-जगह टीम बनाकर शाम तक नाचते-झूमते देखे गए। होली का आगाज शुक्रवार को छोटी होली के साथ हो गया। वहीं शनिवार को सुबह से ही होली खेलने वालों की टोलियां घरों से निकल पड़ी।

अपने परिचित, मित्रों, रिश्तेदारों को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। युवा, बच्चे, महिलाओं में होली का उत्साह देखते बन रहा था। बच्चे अपने घर की छतों से आने-जाने वाले लोगों पर पिचकारी व बैलून से रंग डाल रहे थे। वहीं, युवक व युवतियां अपने टोलियों में रंगों से सरोबोर हो रहे थे। रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना देने का सिलसिला रात तक चलता रहा। होली पर तरह-तरह के व्यंजनों का भी जायका लिया। युवाओं ने मोहल्लों में होली के गीतों पर जमकर डांस किया। शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने में प्रशासन की सराहनीय भूमिका रही। उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार स्वयं नजर बनाए हुए थे।

दोनों अधिकारी पल-पल की खबर ले रहे थे। उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार अपनी टीम के साथ भ्रमण पर निकले थे। शहर और ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को भाईचारा और सौहार्द का पैगाम दे रहे थे। लोगों से शांति और भाईचारा के बीच पर्व मनाने की अपील कर रहे थे। जिसका जिले वासियों भरपूर पालन भी किया। वहीं होली पर भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। विशेष कर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान पुलिस काफी ज्यादा सतर्क दिखी। ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके। शहर एवं ग्रामीण इलाकों के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। शाम में होली शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments