Homeलिट्टीपाड़ापति ने पत्थर से कूच कर पत्नी की कर दी हत्त्या,पति फरार
Maqsood Alam
(News Head)

पति ने पत्थर से कूच कर पत्नी की कर दी हत्त्या,पति फरार

लिट्टीपाड़ा। सिमलोंग ओपी क्षेत्र के बड़ा चटकम गांव में रविवार को पति-पत्नी की आपसी विवाद ने पति ने पत्नी की पत्थर से कूच कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही सिमलोंग ओपी प्रभारी टिंकू रजक घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ओपी क्षेत्र के बड़ा चटकम गांव निवासी जयचंद पहाड़िया एवं उनकी पत्नी बहती पहाड़िन रविवार को पकड़िया में फुटबॉल मेला देखने गया था। शाम को मेला देखकर वापस लौटने के क्रम में किसी बात को लेकर दोनों में आपस मे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति जयचंद पहाड़िया ने पत्थर से पत्नी के सिर पर वार कर दिया जिससे बहती पहाड़िन 49 की मौत हो गया। पत्नी की मौत के बाद पति घर से फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा सोमवार सुबह घटना की सूचना पुलिस को दिया।

ओपी प्रभारी ने बताया ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी की आपसी में हत्या हुआ है। हत्यारा पति घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। मृतिका के पिता झोला पहाड़िया के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की करवाई किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments