Homeपाकुड़इफ्तार पार्टी से भाईचारा को मिलती है मजबूती- बाबूधन मुर्मू
Maqsood Alam
(News Head)

इफ्तार पार्टी से भाईचारा को मिलती है मजबूती- बाबूधन मुर्मू

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू की ओर से रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में रोजेदार शामिल हुए। सदर प्रखंड के किस्मत कदमसार और उदयनारायणपुर के ग्रामीणों ने इफ्तार पार्टी में शामिल होकर भाईचारा और सौहार्द की दुआएं मांगी। मुल्क में अमन-चैन कायम रहने की दुआएं मांगी गई। इधर पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि रमजान को सबसे पाक, रहमत और बरकतों का महीना माना जाता है। मुस्लिम समाज के भाई और बहनें व माताएं रोजा रखकर इबादत करते हैं। यह महीना इंसान को हर गलत रास्ते से दूर रहने का सबक देता है। उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी से भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। आपसी भाईचारा को मजबूत करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments