Homeपाकुड़झारखंड में गरीबों का नहीं रहेगा फूस वह मिट्टी का घर-चंपई सोरेन
Maqsood Alam
(News Head)

झारखंड में गरीबों का नहीं रहेगा फूस वह मिट्टी का घर-चंपई सोरेन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समचार चक्र संवाददाता

बरहेट मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की धरती ने कभी गुलामी स्वीकार नहीं किया है . यह पूर्वजों का इतिहास रहा है . कहा कि 1855 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अमर शहीद सिद्धू – कान्हू , चांद – भैरव , फूलों – झानो ने तीर की नोक से लंबी लड़ाई लड़ी ओर ब्रिटिश को परास्त कर दिया . अपने जल , जंगल , जमीन की रक्षा के लिए इन वीर सपूतों ने अपने प्राणों को निछावर कर दिया . उनके संघर्ष , बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा . आज हूल दिवस पर प्रेरणा लेने का दिन है . इन शहीदों ने शोषण महाजनी प्रथा के विरोध मे हूल की शुरुआत की . संथाल परगना में काश्तकारी अधिनियम को लागू किया गया . मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को भोगनाडीह में आयोजित विकास मेला के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही . आगे उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत जेल भेजा गया . लेकिन उसे न्याय मिला और वह जेल से बाहर आए . सीएम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया है . कहा कि पीएम आवास के तहत 8 लाख परिवार के लोगों को सूची के अनुसार राशि उपलब्ध नहीं कराया . जब केंद्र सरकार ने आवास योजना की राशि उपलब्ध नहीं कराई तो पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के लोगों को आवास देने के लिए आबुवा आवास योजना की शुरुआत की . इस योजना के तहत पहले चरण में दो लाख लोगों को लाभ दिया गया है ओर दूसरे चरण में 4 – 5 लाख लोगों के बीच आबुआ आवास योजना की शुरुआत की जाएगी . उन्होंने कहा कि झारखंड के गरीबों का घर अब फूस व मिट्टी का नहीं रहेगा . कहां की गरीब गुरुवा को राज्य से बाहर इलाज के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी . मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 15 लाख रुपैया का लाभ दिया जाएगा . यहां के गरीब परिवार चिकित्सा से वंचित नहीं रहेंगे . बेटा – बेटी को बेहतर शिक्षा देने के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत कर दी गई है . इसके अलावे झारखंड के लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी . कहा कि 25 से 50 साल की उम्र की सभी जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से प्रत्येक माह ₹1000 की सहायता राशि उनके खाते में सीधे जाएगी . उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जनादेश देकर झारखंड को विकसित करने के लिए आप सभी आशीर्वाद जरूर दें .

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments