Homeपाकुड़झामुमो ने पुण्यतिथि पर गांधी जी को किया नमन
Maqsood Alam
(News Head)

झामुमो ने पुण्यतिथि पर गांधी जी को किया नमन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर हरिणडंगा बाजार में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से नमन किया। जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले आंदोलनकारी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हम उन्हें नमन करते हैं। देश के लिए उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पूरा देश गांधी जी को याद कर रहे हैं। इस मौके पर मुकेश सिंह, नूर आलम, रियाज अंसारी, कमल रावत, राजेश यादव, आदित्य तिवारी, अब्दुल हलीम, बजल अहमद, रियाज समीम, पिंटू, बीरू घोष सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments