समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़-झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पाकुड़ जिला समिति ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों और युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।झामुमो नेताओं ने कहा कि जिस तरह शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे निहत्थे युवाओं और छात्रों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया,वह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को उठाने वाले छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं और छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है,लेकिन भाजपा सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है।उन्होंने कहा कि इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष समद अली ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार की संवेदनहीनता चिंताजनक है।यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो झामुमो आंदोलन को और तेज करेगा।कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, प्रकाश सिंह,उमर फारूख सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि युवाओं और छात्रों पर हुए अत्याचार के खिलाफ झामुमो सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता रहेगा।मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक,जिला संगठन सचिव मुस्लोद्दीन अंसारी,जिला सह सचिव सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील टुडू,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम,छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष दासों मुर्मू, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा,सचिव जहीरुद्दीन मिया, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष थोमस मुर्मू, ईमरान अंसारी, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम,बबलू मुर्मू,हिरणपुर प्रखंड कोषाध्यक्ष इमदादुल अंसारी,मोसरर्फ हुसैन, रहमान अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

