Homeपाकुड़अमृत भारत एक्सप्रेस ठहराव समारोह में स्थानीय सांसद विधायक को न्योता नहीं,...
Maqsood Alam
(News Head)

अमृत भारत एक्सप्रेस ठहराव समारोह में स्थानीय सांसद विधायक को न्योता नहीं, झामुमो ने जताई नाराजगी

कोयला पत्थर को बाहर जाने से रोकेगा झामुमो, खड़ा होगा आंदोलन- श्याम यादव

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पाकुड़ रेलवे स्टेशन में ठहराव की घोषणा के बाद भव्य समारोह के साथ शुभारंभ की तैयारियां चल रही है। वहीं समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भी बांटे जा रहे हैं। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्थानीय सांसद एवं मंत्री सह विधायक को आमंत्रण नहीं मिलने से नाराजगी जाहिर की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने शनिवार को इस विषय पर भाजपा पर निशाना साधा और आने वाले समय में झारखंड से कोयला और पत्थर को बाहर जाने पर रोक लगाने की भी बात कही। जिलाध्यक्ष श्री यादव जिला बीस सूत्री कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मालदा से बेंगलुरु के लिए चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 14 जनवरी (रविवार) को शुरू होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। लेकिन यह आमंत्रण पत्र गिने चुने लोगों को ही दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकुड़ से होकर गुजरने वाली तमाम एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद विजय हांसदा नौ साल से सदन में आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री से लेकर सभी विभागों को पत्र लिखा। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज जब अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर शुरू होने जा रहा है, स्थानीय सांसद और विधायक को ही नजर अंदाज किया जा रहा है। यहां तक कि जो पोस्टर बैनर लगाए गए हैं, उसमें स्थानीय सांसद और विधायक का नाम तक नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर रखा है। इसलिए बाहर से भाजपा से ताल्लुक रखने वाले राज्यसभा सांसद और विधायक को बुलाया जा रहा है। पोस्टर में उनके नाम फोटो छाप रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करती है और आने वाले समय में झारखंड से कोयला और पत्थर बाहर जाने नहीं दिया जाएगा। एक मीटिंग बुलाकर इस पर निर्णय लेकर आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हावड़ा मंडल को पाकुड़ रेलवे स्टेशन से कोयला और पत्थर परिवहन से सबसे ज्यादा रॉयल्टी मिलता है। मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की संयुक्त सचिव महमूद आलम प्रखंड अध्यक्ष मुस्लीउद्दीन शेख, मिथिलेश घोष प्रेस वार्ता में मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments