Homeहिरणपुरहेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरुद्ध झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा
Maqsood Alam
(News Head)

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरुद्ध झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा

हिरणपुर। झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तोड़ाईं पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा किया गया षड़यंत्र के विरुद्ध प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाला गया। इस यात्रा में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। जो तोड़ाई सहित विपदपुर, खजुरडांगा आदि गांवों में जाकर लोगों को जानकारी दिया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार काफी तेजी से विकास कार्य कर रही थी। जनहित को लेकर काफी योजनाओं को धरातल में उतारा था। राज्य में तीव्र गति से हो रहे विकास व कल्याणकारी कार्यों को लेकर काफी लोकप्रिय रहे है, पर भाजपा ने षड़यंत्र के तहत ईडी के सहयोग से एक चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने का कार्य किया। जो कभी सफल नहीं होंगे। झारखंड की जनता आने वाले चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब भाजपा को देगी। भाजपा जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराकर पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करना चाहती थी। जो झारखंड में सफल नहीं हो पाया। इसको लेकर गांव-गांव में जाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है।

इस मौके पर झामुमो के कार्यकर्ता मानिक मरांडी, मतीन अंसारी, छोटू मोमिन, संजय टुडू, कान्हु सोरेन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments