Homeपाकुड़झामुमों राजमहल लोकसभा से इसबार हैट्रिक करेगी,तैयारी में जुट जाएँ कार्यकर्ता 

झामुमों राजमहल लोकसभा से इसबार हैट्रिक करेगी,तैयारी में जुट जाएँ कार्यकर्ता 

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ -शहर के धनुषपूजा स्थित झामुमो जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम यादव की अध्यक्षता में जिला समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजमहल लोकसभा में झामुमो की हैट्रिक लगाने के साथ-साथ जीत का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा- निर्देश दिया गया।महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के लोगों में हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के जेल जाने से काफी आक्रोश है। झारखंड की जनता अपने नेता के जेल के अन्दर होने से अकेला महसूस कर रही है। कार्यकर्ता न ही कमजोर है और न ही किसी से कम है,हम सब मिलकर राजमहल लोकसभा में फिर से तीर धनुष का परचम लहरायेंगे। पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सहयोग और मदद से हम सब अपने अपने क्षेत्र में झामुमो की संघर्ष गाथा को सुनाएंगे व पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विकास कार्यो को बताकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। वही सांसद विजय हांसदा ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य  में हमारी सरकार ने जितनी योजना आम जनों के हित में चलाई है, उतनी योजनाओं के बारे में पूर्व की सरकारों ने सपने में भी नही सोचा था। आज राज्य में पेंशन व राशन जैसी योजनाओं से राज्य के एक भी योग्य लाभुक वंचित नही है। देश में जिस प्रकार से भाजपा की सरकार अपने कारनामों से लोकतंत्र का गला रोज घोंट रही है। हमारे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह- पूर्व मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को बिना किसी सबूत के साजिश के तहत जेल में डालकर रखा गया है,हेमंत सोरेन के साथ अन्याय होने का मुख्य कारण उनका आदिवासी होना है। हमारे नेता ने दबे-कुचले, मजलूमों की आवाज बनने का काम किया जो भाजपा को रास नहीं आई। परन्तु हमारे नेता ने झारखंडी हक अधिकार व अस्मिता की लड़ाई में जेल जाना स्वीकार्य किया लेकिन झुकना नही स्वीकारा। झामुमो जिलाध्यक्ष  श्याम यादव ने कहा कि पार्टी के  कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है और झामुमो के कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होने के साथ- साथ एक जुझारू सिपाही भी है। झामुमो का इतिहास संघर्षों के रहा है,आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अथक परिश्रम और बलिदान के बाद हमें यह राज्य मिला। हमारे नेता  दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों को साकार करने के लिए वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में हमारे नेता सह- पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए झारखण्ड वासियों ने उनको अपना आशीर्वाद दिया था। लेकिन आज हमारे नेता को उनके नेक इरादों से भटकाने के लिए उन्हें जेल में डाल दिया गया। आज हमारे नेता भले ही जेल में है। लेकिन हमारे जुझारू कार्यकर्ता व समर्थक अपने नेता के लिए सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन कर रहे है। वहीं लोकसभा चुनाव में राजमहल में झामुमो लगाएगा हैट्रिक, जीत का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं से मेहनत करने का निर्देश दिया। वही जिला सचिव ने कहा कि आनेवाले चुनाव में केवल मतदान नही करना है, बल्कि मतदान के माध्यम से आदिवासी व मूलवासी विरोधी भाजपा को जवाब भी देना है।मौके पर काफ़ी संख्या में झामुमों के कार्यकर्ता मौजूद थे.

Meet Our Team

मकसूद आलम

एडिटर इन चीफ

गुंजन साहा

डेस्क हेड & एडमिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments