Homeपाकुड़झामुमो का मिलन समारोह सह वनभोज कल ,सांसद की मौजूदगी में चार...
Maqsood Alam
(News Head)

झामुमो का मिलन समारोह सह वनभोज कल ,सांसद की मौजूदगी में चार हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। नव वर्ष के आगमन के अवसर पर शनिवार को लड्डू बाबू आम बागान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से राजमहल सांसद विजय हांसदा शामिल होंगे। उनकी मौजूदगी में तकरीबन 4 हजार कार्यकर्ता वनभोज में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, केंद्रीय सदस्य, जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य, सभी प्रखंडों के प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, नगर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, सभी प्रखंडों के प्रखंड वर्ग संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य, महिला मोर्चा, पार्टी से संबंधित बीस सूत्री के पदाधिकारी एवं सदस्य भी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने दी। उन्होंने बताया कि हर साल सांसद विजय हांसदा जी की ओर से कार्यकर्ताओं के लिए वन भोज का आयोजन किया जाता है। इस साल भी सांसद विजय हांसदा जी के सौजन्य से वन भोज का आयोजन किया जा रहा है। नववर्ष पर जिले भर से कार्यकर्ताओं का मिलन होगा। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य जिले भर के कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाना है। नववर्ष के मौके पर कार्यकर्ताओं को ऐसे कार्यक्रम से ऊर्जा मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं का आयोजित होने वाले मिलन समारोह सह वन भोज में स्वागत हैं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments