Homeपाकुड़बैजंती को काबिल ने रक्तदान कर धार्मिक सौहार्द का दिया संदेश
Maqsood Alam
(News Head)

बैजंती को काबिल ने रक्तदान कर धार्मिक सौहार्द का दिया संदेश

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ जिला हमेशा से धार्मिक सौहार्द का प्रतीक माना गया है। यह यूं ही नहीं है, हर दूरियों को मिटाकर एक-दूसरे के साथ खड़े होने की आती तस्वीरें इसकी गवाही देता रहा है। अमनपसंद लोगों ने एक बार नहीं, बल्कि बार-बार धार्मिक सौहार्द का मिसाल दिया है। इधर शनिवार को एक और तस्वीर सामने आई है, जिसने साबित कर दिया है कि पाकुड़ में सौहार्द कायम है और आगे भी हर हाल में रहेगा। दरअसल सदर अस्पताल में बैजंती प्रमाणिक नाम की महिला का इलाज चल रहा था। साहिबगंज जिले के गुमानी की रहने वाली बैजंती प्रमाणिक को ब्लड की सख्त जरूरत थी। परिजनों ने ब्लड के लिए जहां लगा वहां दौड़ लगाया। लेकिन कोई उपाय नहीं होता देख काफी निराश हो गए। इसी बीच लाइफ सेवियर्स ग्रुप के मीडिया प्रभारी शाहबाज आलम को महिला के बारे में जानकारी मिली। यह जानकारी उन्हें छोटी अलिगंज के आशीष ठाकुर ने दी थी। मीडिया प्रभारी शाहबाज आलम ने यह जानकारी लाइफ सेवियर्स ग्रुप के उपाध्यक्ष सज्जाद अली से साझा किया। फिर सज्जाद ने अपने बड़े भाई मो. काबिल उर्फ टीपू को बताया। मो. काबिल बिना किसी झिझक के और बिना वक्त गंवाए सीधे ब्लड बैंक पहुंचे और बैजंती प्रमाणिक के लिए रक्तदान किया। यह मो. काबिल का दूसरा मौका था, जब किसी मरीज को अपना खून दिया। मो. काबिल पहले भी एक बार रक्तदान कर चुके है। इधर बैजंती के परिजनों ने मो. काबिल का आभार जताया और दुआएं दी। वहीं मो. काबिल उर्फ टीपू ने कहा कि मेरा ये दूसरी बार रक्तदान है और मैं खुशी महसूस कर रहा हूं। मैं जब-तक स्वास्थ्य रहुंगा और जब-जब जरूरत पड़ेगी रक्तदान करुंगा। इस दौरान लाइफ सेवियर्स ग्रुप के सदस्य युसूफ शेख सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments