Homeकोटालपोखरकोटालपोखर पुलिस ने चलाया दो पहिया जांच अभियान,बिना हेलमेट वालो को बांटा...
Maqsood Alam
(News Head)

कोटालपोखर पुलिस ने चलाया दो पहिया जांच अभियान,बिना हेलमेट वालो को बांटा फूल

संतोष तिवारी@समाचार चक्र

कोटालपोखर-सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर कोटालपोखर थाना प्रभारी सतीश आशीष तिर्की ने अनोखा अभियान चलाया।थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा की अवहेलना करने वालों को हेलमेट और गुलाब फूल देकर यातायात नियम पालन करने का शपथ भी दिलाया।उन्होंने बताया इस पहल का उद्देश्य सभी के हित में सुरक्षित सड़कों की आवश्यकता का प्रचार- प्रसार करना है। एक सप्ताह के दौरान,आम जनता के बीच सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता अभियान चलाई जाती है।और सभी हितधारकों को सड़क पर चलते समय दूसरों की सुरक्षा हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाता है।रविवार को कोटालपोखर थाना प्रभारी द्वारा दो पहिया वाहन जांच अभियान अनोखे ढंग से चलाया गया। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे वाहन चालकों को हेलमेट एवं गुलाब का फूल वितरण किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को शपथ दिलाया गया कि आज के बाद कभी भी बिना हेलमेट पहने बाइक नही चलाएंगे एवं यातायात नियमों का पालन करेंगे।गनी चौक के पास पुलिस की इस अनोखे कार्यक्रम की जनता ने सराहना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments