Homeपाकुड़भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि, शिवजी की निकली बारात
Maqsood Alam
(News Head)

भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि, शिवजी की निकली बारात

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिले में महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया गया। पूरा दिन श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डूबे रहे। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की भी यही तस्वीरें सामने आई। भक्ति में लीन बाबा भोलेनाथ के भक्तों के जयकारों से पूरा शहर और गांव गूंज उठा। शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में भक्तों का दिन भर मेला लगा रहा। मंदिरों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं आना शुरू हो गया था। पुजारी भी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए मौजूद थे। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। विधिवत पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी। वहीं बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने मंगल कामना करते हुए जलाभिषेक किया। शहर के हरिणडांगा बाजार स्थित दूधनाथ मंदिर, भगत पाड़ा मंदिर, तलवाडांगा महाकाल मंदिर आदि तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

मंदिरों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन की पैनी नजर थी। इधर महाशिवरात्रि पर शहर में भव्य शिव बारात निकाली गई। जिसमें बाबा भोलेनाथ दूल्हे के रूप में थे और इस बारात में भूत-पिशाच, अघोरी और देवी देवता भी शामिल हुए। इस भव्य बारात में भगवान शिव और मां पार्वती की वेशभूषा में अद्भुत नजारा पेश किया।

शिव बारात के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाराती बनकर चल रहे थे। शिव बारात में शामिल श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के जयकारे लगा रहे थे। वहीं जगह-जगह शिव बारात का स्वागत किया जा रहा था। शिवजी के बारात में शामिल श्रद्धालुओं को शरबत के रूप में प्रसादी दिया जा रहा था। इस दौरान माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। पुलिस पदाधिकारी और जवान शिव बारात के आगे-पीछे चल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments