Homeपाकुड़बाईपास, गली सड़क, नाला व शेड निर्माण को ले उपायुक्त को सौंपा...
Maqsood Alam
(News Head)

बाईपास, गली सड़क, नाला व शेड निर्माण को ले उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। बहू प्रतीक्षित जर्जर सड़क व नालों का नवनिर्माण, हाट परिसर की स्वक्षता व टीन शेड निर्माण इत्यादि समस्याओं से निजात दिलाने को लेकर जेएलकेएम ने जिला प्रशासन से फरियाद किया है। जेएलकेएम के जिला सचिव जहांगीर अंसारी व मार्क बास्की ने इससे संबद्ध आवेदन 24 जुलाई शुक्रवार को उपायुक्त को सौंपा। आवेदन में जर्जर सड़क की वजह से आमो-खास को हो रही भारी परेशानी का भी उल्लेख किया है। अमड़ापाड़ा संथाली अंतर्गत वार्ड संख्या : ग्यारह में जल निकासी की कुव्यवस्था और आवाजाही की नारकीय हालत से प्रभावित सैकड़ों परिवारों के बीच आठ सौ मीटर के पेवर ब्लॉक युक्त संपर्क पथ और ड्रेन की व्यवस्था या नवनिर्माण की मांग की गई है। साथ-साथ स्थानीय हाट परिसर की स्वक्षता व जर्जर टीन शेड निर्माण का आग्रह भी डीसी से किया है। जिला सचिव ने बताया कि पूर्व में भी सड़क व नाले निर्माण सहित स्वक्षता व सौंदर्यीकरण आदि तमाम जनहित के मुद्दों से स्थानीय बीडीओ व सीओ को अवगत कराया गया था लेकिन नतीजा शून्य रहा। हालांकि इस मामले डीसी मेघा भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने व सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments