Homeपाकुड़मंत्री हाफिजूल हसन ने मशहूर समाजसेवी लुत्फल हक को मोमेंटो देकर किया...
Maqsood Alam
(News Head)

मंत्री हाफिजूल हसन ने मशहूर समाजसेवी लुत्फल हक को मोमेंटो देकर किया सम्मानित

फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह सह स्कॉलरशिप डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। रांची सहित राज्य की शैक्षणिक विकास के उद्देश्य से फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के तत्वधान में प्रतिभा सम्मान समारोह सह स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजूल हसन मौजूद थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमसेर आलम, राजसभा सदस्य महुआ मांझी, क़ृषि विभाग के प्रधान सचिव अबू बकर सिद्दीकी, डीआईजी नौशाद आलम, मशहूर समाजसेवी लुत्फल हक, रांची के पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शहदेव मौजूद थे। आयोजित सम्मान समारोह में 10 वीं और 12 वीं के सीबीएसई, आईसीएसई एवं जैक बोर्ड के परीक्षा में राज्य और जिले के टॉपर छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष सैयद तनवीर अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया। जबकि सचिव कमर सिद्दीकी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश किया।

वहीं मंच का संचालन प्रो. निजामुद्दीन जुबैरी ने किया। वहीं समाजसेवी लुत्फल हक को पाकुड़ जिले में जाति और धर्म से उठकर समाजसेवा किए जाने को लेकर सूबे के अल्पसंख्यक मंत्री हाफिजूल हसन, कृषि विभाग के प्रधान सचिव अबू बकर सिद्दीकी, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमसेर आलम ने सम्मनित किया। मंत्री ने कहा कि पाकुड़ जैसे क्षेत्र से समाजसेवा के रूप में देश और विदेश में परचम लहराना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने यह भी कहा कि आप आगे भी गरीब, लाचार लोगों की मदद करते रहे।

विज्ञापन

dronakids

उल्लेखनीय है की लुत्फल हक पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन ढाई सौ लोगों को निःशुल्क भोजन कराते है। वर्तमान में पाकुड़ शहर के सबसे पुराने स्कूल जिदातो बंगला और जिदातो मिडिल स्कूल के जर्जर भवन और रंग रोगन कराने का जिम्मा लिया है। जो कार्य शुरू भी करा दिया गया है। वहीं अतिथियों ने टॉपर छात्र- छात्राओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि मंत्री हफीजुल हसन सहित सभी अतिथियों ने सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए सम्मान पाने वाले तमाम छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को मुबारकबाद दी।

साथ ही तालीम की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार कोशिशें करते रहने की सलाह दी। आयोजित समारोह में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अबु बकर सिद्दीकी और आईपीएस अधिकारी नौशाद आलम ने भी उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों को कई टिप्स दिए। इस कार्यक्रम में मशहूर सर्जन डॉ मजीद आलम, पूर्व वीसी मोहम्मद फिरोज, अंजुमन इस्लामिया रांची के सदर हाजी मुख्तार अहमद के अलावा बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments