Homeपाकुड़विधायक हेमलाल मुर्मू का हिरणपुर में किया गया भव्य स्वागत
Maqsood Alam
(News Head)

विधायक हेमलाल मुर्मू का हिरणपुर में किया गया भव्य स्वागत

प्रमोद दास@समाचार चक्र

पाकुड-लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विजयी होने के बाद हेमलाल मुर्मू पहली बार हिरणपुर पहुंचे , जहां सेकड़ो की संख्या में लोगो ने नव निर्वाचित विधायक का भव्य स्वागत किया गया। झामूमो कार्यकर्ताओ के काफिला के साथ हिरणपुर सुभाष चौक पहुंचने पर विधायक ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उपस्थित लोगों से रूबरू हुए। जहां कार्यकर्ताओ द्वारा वीर शिबू जिंदाबाद , हेमन्त सोरेन जिंदाबाद , हेमलाल मुर्मू की गगनभेदी नारा लगाया। उपस्थित लोगों में विधायक से मिलने को लेकर होड़ मची हुई थी। इसके बाद विधायक लिट्टीपाड़ा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर झामूमो जिला संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम , जिला उपाध्यक्ष समद अली , प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , जावेद आलम सहित सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments