Homeपाकुड़विधायक ने किया 11 सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
Maqsood Alam
(News Head)

विधायक ने किया 11 सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

ग्रामीणों ने विधायक समक्ष रखा अपनी समस्याएं

समाचार चक्र संवाददाता

लिट्टीपाड़ा-विधायक दिनेश मरांडी ने रविवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में करोड़ो लागत की 11 सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्रामीण कार्य विभाग पाकुड़ द्वारा मुख्यमंन्त्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत करीब 13 करोड़ लागत से 11 योजनाओ की स्वीकृति दी गई है। बेहरा गांव से आमगाछी तक 3.7 किमी लम्बी पथ निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि 3.36 करोड़ है। विधायक ने नारियल फोड़कर विधिवत इसका शुभारम्भ किया। जहाँ काफी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक का पारम्परिक रूप से स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने पीडब्ल्यूडी सड़क से पाकड़िया तक की विशेष मरम्मती 2.13 किमी लम्बी , प्राक्कलित राशि 77.58 लाख , पीडब्ल्यूडी से दरादर सड़क की विशेष मरम्मती 87.93 लाख , 2.7 किमी दरादर पथ 87.93 लाख , पीडब्ल्यूडी पथ से छोटा कुटलो पथ 65 लाख , 6.5 किमी लम्बी जामकुंडर से चितगो पथ 1.70 करोड़ ,  निपनिया से गोविंदपुर पथ 1.02 करोड़ , पीडब्ल्यूडी से चीतलों पथ 1.83 करोड़ , पीडब्ल्यूडी से धनिगोडा 81.17 लाख , पीडब्ल्यूडी गड़वारा 95.56 लाख व 2.5 किमी लम्बी 92.44 लाख लागत की विशेष मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया। उधर इस दौरान ग्रामीणों से पीसीसी सड़क , चापानल आदि को लेकर विधायक समक्ष समस्याओं को रखा। विधायक ने आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्याओं का निदान होगा। विधायक ने कहा कि राज्य के हेमन्त सोरेन की सरकार सुदूर क्षेत्रो में भी सड़को की जाल बिछाने की कार्य कर रही है। जिससे कि लोगो को आवागमन में सुविधा हो सके। जल्द ही ओर कई सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति होगी। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा , गुलाम अंसारी , प्रधान बाबूलाल टुडू ,लाल मुर्मू , महेंद्र लोहार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments