Homeपाकुड़मॉडल से टीवी एक्टर बने पाकुड़ का श्रीनाथ मुंबई में रोशन कर...
Maqsood Alam
(News Head)

मॉडल से टीवी एक्टर बने पाकुड़ का श्रीनाथ मुंबई में रोशन कर रहा जिले का नाम

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। मॉडल से टीवी एक्टर बने श्रीनाथ गोस्वामी अब मुंबई में भी पाकुड़ का नाम रोशन कर रहे हैं। मुंबई के बॉलीवुड के लिए भविष्य बनाने में दिन-रात मेहनत कर रहे श्रीनाथ गोस्वामी की पहचान को पंख मिलने लगे हैं। मुंबई जैसे शहरों में भी उन्हें चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया जा रहा है। इधर हाल ही में उनका एक वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस संबंध में पाकुड़ शहर के रहने वाले सरकारी स्कूल में सेवा दे रहे शिक्षक विजय कुमार भंडारी ने बताया कि यह वीडियो मुंबई में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान का है। जिसमें श्रीनाथ गोस्वामी चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई जैसे बड़े शहरों में चीफ गेस्ट की भूमिका में उन्हें आमंत्रित किया जाना, पाकुड़ के लिए गौरव की बात है। शिक्षक विजय भंडारी ने बताया कि हाल ही में श्रीनाथ गोस्वामी ने भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा चेहरा ऋषभ पंत के साथ क्रिकेट मैच का प्रचार प्रसार किया है। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत के साथ क्रिकेट मैच को लेकर प्रचार प्रसार किया है। इसके अलावा उनकी टीम दिल्ली को चीयर ऑफ भी किया है। पाकुड़ जैसे एक छोटे से शहर से निकलकर श्रीनाथ गोस्वामी अपना जलवा मुंबई में दिखा रहे हैं। अपनी मेहनत की वजह से मुंबई जैसे बड़े शहर में पाकुड़ को पहचान दिला रहे हैं। यह हम सब पाकुड़ वासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि श्रीनाथ गोस्वामी पाकुड़ शहर के शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले निरंजन गोस्वामी के पुत्र हैं। उनके माता जी का नाम बेबी गोस्वामी है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही श्रीनाथ गोस्वामी को मॉडल बनने का शौक था। इसलिए बचपन से ही अपनी बॉडी और फेस पर ज्यादा फोकस किया। अपने मेहनत के बल पर आगे बढ़ते गए और आज बॉलीवुड में भविष्य बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मॉडलिंग की दुनिया में भी काफी नाम कमाया है। इसके अलावा युटयुबर्स और ब्लॉगर्स के रूप में भी अपनी छाप छोड़ी है। यह भी बताया कि अपने प्रतिभा के बल पर टीवी सीरियल में भी काम करने का मौका मिला। कई टीवी सीरियलों में अपना अहम रोल निभाया है। एयरटेल सूट में भी अपना शॉट दिया है। ‌ शिक्षक विजय कुमार भंडारी ने श्रीनाथ गोस्वामी के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी के बल पर निश्चित रूप से अपने लक्ष्य पर पहुंचने में कामयाब होंगे। उधर श्रीनाथ गोस्वामी ने दूरभाष पर बताया कि उन्होंने पाकुड़ राज प्लस- टू हाई से मैट्रिक पास किया है। केकेएम कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल किया है। कहा कि पाकुड़ मेरा घर है और पाकुड़ वासियों के आशीर्वाद से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं।इधर सुमित मिश्रा व अमित सिंह सहित अन्य लोगों ने श्रीनाथ गोस्वामी के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments